नागरिकता कानून के समर्थन में पीएम मोदी ने शुरू किया #IndiaSupportsCAA कैंपेन, ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वविटर पर एक कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान के लिए #IndiaSupportsCAA हैशटैग का प्रयोग किया गया है। पीएम मोदी ने खुद इस हैशटैग का प्रयोग करते हुए लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा है कि लोग फोटो, वीडियो और अन्य तरीकों से बताएं कि कैसे नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है, #IndiaSupportsCAA क्योंकि CAA किसी की नागरिकता छीनने नहीं बल्कि प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है। कंटेंट, ग्राफिक्स, वीडियो और अन्य तरीकों के लिए NaMo App के वॉलेंटियर मॉड्यूल में दिए गए वॉइस सेक्शन में हैशटैग चेक करें। इसके साथ बताएं कि कैसे आप नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसा करने वालों से कह चुके हैं कि ऐसे लोगों को खुद से सवाल पूछना चाहिए कि क्या उनका रास्ता सही है। 25 दिसंबर को लखनऊ में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, "सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में जिस सार्वजनिक संपत्ति को उन्होंने तोड़ा, क्या वह उनके परिवार के काम नहीं आती? इस तरह अफवाहों पर हिंसा करने से उनका खुद का ही नुकसान है। जो इस प्रकार की हिंसा कर रहे हैं, उनको खुद से पूछना चाहिए कि क्या उनका रास्ता सही है।"












Click it and Unblock the Notifications