नमो नंबर: मेरा वोट, मेरे लिये मेरे देश के लिये

Namo Number
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व देश की उम्मीद बन चुके नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये भाजपा के इंडिया 272 अभ‍ियान के अंतर्गत नमो-नंबर रिलीज किया गया है। इस नंबर के जरिये देश के मतदाताओं को जोड़ा जायेगा। ये वो मतदाता होंगे जो मोदी के समर्थन में वोट करने का मन बना चुके हैं और अपनी मंशा को एसएमएस के जरिये मोदी तक पहुंचायेंगे।

इस अभ‍ियान के अंतर्गत यदि आप मोदी को सपोर्ट करते हैं, तो अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर 78200 78200 पर एसएमएस करें। इससे मोदी व भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा, जो देश में नये परिवर्तन की ओर अग्रसर हैं। आपके एक एसएमएस से मोदी की डायरी में आपका नंबर सुनिश्चित हो जायेगा और यह पता चल सकेगा कि जिस बूथ पर आप वोट डालने जा रहे हैं, उस बूथ से कितने और एसएमएस आये हैं। यानी बूथ स्तर पर मिशन 272+ अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस अभ‍ियान के अंतर्गत भाजपा के वॉलेंटियर्स, उनके मित्र, परिजन या अन्य लोग जो मोदी को वोट देने का संकल्प ले चुके हैं। वो एसएमएस कर सकेंगे। इसी के आधार पर स्थानीय कार्यकर्ता यह समझ सकेगा कि अपने बूथ स्तर पर उसे कैसे काम करना है।

प्रत्येक बूथ को जीतना है इसका लक्ष्य

नमोनंबर का यह अभ‍ियान एक नेटवर्क स्थापित कर रहा है, जिसका हिस्सा आप भी होंगे और यह नेटवर्क जितना मजूत होगा, बूथ स्तर पर भाजपा को उतनी मजबूती मिलेगी। यह नंबर मिशन 272+ के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यह भी पता चल सकेगा कि वॉलेंटियर्स ने कितने समर्थकों को एसएमएस करने के लिये प्रेरित किया।

नमो नंबर से संबंध‍ित यदि आपको कोई जानकारी चाहिये तो आप इंडिया272 डॉट कॉम पर जा सकते हैं, या फिर भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता से इस संबंध में पूछ सकते हैं।

कैसे नमोनंबर से जुड़ें

नमो नंबर से जुड़ने के लिये आप अपना वोटर आईडी नंबर 78200 78200 पर एसएमएस करें।

मैं अपना नमो नंबर कैसे बढ़ा सकता हूं

अपने नमो नंबर को बढ़ाने के लिये आप अपने परिवार, मित्रों, सहपाठियों, सहकर्मियों, पड़ोसियों या सोशल नेटवर्क पर अपने मित्रों को एसएमएस करने के लिये प्रेरित कर सकते हैं। उसके लिये उन्हें एसएमएस में आपके मोबाइल नंबर के साथ अपना वोटर आईडी नंबर भेजना होगा। एक नमोनंबर आने से आप 1 लेवल ऊपर चढ़ जायेंगे। यदि आपके मित्र के सुझाव पर उनके मित्र ठीक वैसे ही उनके नंबर के साथ वोटर आईडी मैसेज करेंगे तो आप लेवल 2 पर आ जायेंगे।

आपका एसएमएस आपके मोबाइल नंबर 9876543210 से

आपके मित्र (नंबर 1234567890) का एसएमएस

इस एसएमएस के बाद आप level 1 पर आ जायेंगे।

यदि आपके मित्र का मित्र अपने नंबर से यह एसएमएस करता है

तो आपका मित्र level 1 पर और आप level 2 पर चले जायेंगे और इसी प्रकार चेन बढ़ती जायेगी।

इसी प्रकार जैसे-जैसे आपका लेवल बढ़ता जायेगा आप और ज्यादा एक्टिव माने जायेंगे। सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहने वाले व्यक्त‍ि को नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलेगा।

यह अभियान मिशन 272+ के अंतर्गत शुरू किया गया है, जिसका मकसद करोड़ों मतदाताओं को जोड़ने का है। इसके अंतर्गत् मेरे सपनों का भारत अभ‍ियान, भाजपा नेताओं से वार्ता और वॉलेंटियर्स लीडर फोरम स्थापित किये गये हैं, जिस पर कोई भी अपनी बात रख सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+