गाजीपुर से सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे नरेंद्र मोदी, राजभरों को लुभाने की कोशिश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को गाजीपुर में एक बड़ी सभा करने जा रहे हैं। मोदी शहर के आरटीआइ मैदान में होने वाली इस जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने मोदी की जनसभा की पुष्टि की है। महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने को भाजपा की राजभर समुदाय के लोगों को लुभाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

राजभरों में अराध्य माने जाते हैं सुहेलदेव

राजभरों में अराध्य माने जाते हैं सुहेलदेव

महाराजा सुहेलदेव को राजभर समाज के लोग मानते हैं। पूर्वांचल की 14 लोकसभा सीटों पर राजभरों का प्रभाव है। ऐसे में 2019 से ठीक पहले इसे सियासी समीकरण साधने के तौर पर देखा जा रहा है। इस रैली को पूर्वांचल के जिलों के राजभर वोटों को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ और बड़ी घोषणाएं भी पूर्वांचल के लिए मोदी कर सकते हैं।

 सुहेलदेव पर डाक टिकट की मांग पुरानी

सुहेलदेव पर डाक टिकट की मांग पुरानी

महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने की मांग काफी समय से राजभर समुदाय के लोग करते रहे हैं। राज्य सरकार में मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि टिकट जारी करने का निर्णय लिया जाना महाराजा सुहेलदेव के प्रति केंद्र सरकार के आदर के भाव को दर्शाता है। रैली में पूर्वांचल के राजभर नेता प्रधानमंत्री के सामने अपनी ताकत का अहसास भी कराएंगे। गाजीपुर से ही केंद्र सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा भी आते हैं।

ओम प्रकाश राजभर के वोटबैंक पर निशाना!

ओम प्रकाश राजभर के वोटबैंक पर निशाना!

पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर का भी राजभर वोटों पर अच्छा प्रभाव माना जाता है। ओम प्रकाश राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। सरकार में सहयोगी होने के बावजूद वो लगातार बागी तेवरों में दिखते हैं। राजभर लगातार भाजपा पर हमलावर रहते हैं और कई तरह के आरोप लगाते हैं, ऐसे में उनके भाजपा से अलग होने की भी अटकलें लगाई जाती रहती हैं। ओम प्रकाश राजभर के बागी तेवरों को देखते हुए भी पीएम की रैली अहम मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+