बुक स्टाल पर भी बुक है नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता

नेशनल बुक हाउस के दीपक छाबड़ा बताते हैं कि अगर नरेंद्र मोदी पर कई किताबें उपलब्ध हैं, तो इसके पीछे उनके जीवनशैली है। फूलबाग स्थित करंट बुक डिपो के अनिल खेतान ने बताया कि चुनाव के वक्त मोदी पर लिखी गई किताबें खूब बिकी। अभी भी उनकी किताबों की मांग बनी हुई है। लोग नरेंद्र मोदी के बारे में जानना चाहते हैं, समझना चाहते हैं, पढ़ना चाहते हैं।
नरेंद्र मोदी उनके जीवन, कार्यशैली, गोधरा दंगों और अब तक के सफर पर हर उम्र, वर्ग के लिए किताबें हैं। बच्चों के लिए भी कॉमिक फॉर्म में बाल नरेंद्र और कहानी नरेंद्र मोदी हाल में ही आईं हैं। मोदी के निजी और राजनैतिक जीवन पर इंडियन और विदेशी लेखकों ने अलग-अलग किताबें लिखी हैं। जिनमें नीलांजन मुखोपाध्याय की नरेंद्र मोदी द मैन द टाइम्स की इन दिनों धूम है। मोदी के बचपन, आरएसएस और सीएम बनने तक के सफर को कई किताबों में पिरोया गया है तो प्रभात पब्लिकेशन की तमाम किताबों में मोदी के विचारों और गुजरात के विकास कार्यों का वर्णन है।
यह किताबें सस्ते दामों में भी उपलब्ध हैं। जिनमें ज्योतिपुंज, सामाजिक समरसता और सेतुबंध प्रमुख हैं। नमो वाणी में मोदी पर लिखे लेखों और ट्वीटस का संकलन है। मधु किश्वर की मोदी, मुस्लिम और मीडिया के बा किंशुक नाग की नमो स्टोरी भी बुक स्टोर्स में जगह बनाने में सफल हुईं हैं।
सबसे अलग है प्रेमतीर्थ-युवावस्था में मातृत्व प्रेम के विभिन्न पहलुओं पर लिखी कहानियों का संकलन है प्रेमतीर्थ। यह कहानियां नरेंद्र मोदी ने आरएसएस में रहने के दौरान लिखी थीं। इन कहानियों को अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में राजपाल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। अंग्रेजी में अबोड ऑफ लव नाम से यह किताब भी पसंद की जा रही है। इसकी खासियत है कि इसमें नरेंद्र मोदी की पूरी जीवनी है।












Click it and Unblock the Notifications