तो इसलिए नमो-नमो जप रहा है सट्टा बाज़ार भी

यह भी पढ़ें- 'आप' की महिला के साथ धोखा
जबकि पीएम पद के मुलायम सिंह यादव, मायावती और ममता बनर्जी जैसे दावेदार तो राहुल गांधी से भी पीछे हैं। सूत्रों का कहना है कि सट्टा बाजार में मोदी को पीएम पद का पक्का दावेदार माना जा रहा है। उनका भाव 32 पैसे लगा है। जबकि अभी तक सक्रिय राजनीति से दूर प्रियंका के नाम पर 50 पैसे का भाव लग रहा है। लेकिन राहुल गांधी कहीं से भी मुकाबले में नहीं दिख रहे हैं।
उन पर दस रुपये का दांव लग रहा है। मुलायम, मायावती और ममता 15 से 20 रुपये के बीच हैं। सट्टा बाजार में सबसे ज्यादा खस्ता हालत आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की है। उनका भाव 40 रुपये है। सट्टा बाजार की नजर में भाजपा नेतृत्व वाले राजग को लोकसभा की 230 सीटें मिलने की उम्मीद है।
इस पर एक रुपये का भाव है। सटोरियों का आकलन है कि कांग्रेस 140 सीटों तक सिमट जाएगी। सट्टा बाजार में आम चुनावों के बाद तीसरा मोर्चा के मजबूत होकर उभरने की उम्मीद जताई जा रही है। एक ओर जहां परिणाम आने में कुछ ही वक्त बाकी है, वहीं सट्टे के बाजार में गर्मी बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications