सरदार पटेल को मोदी के मुस्लिमों के प्रति रवैये से दुख होता: राजमोहन गांधी

Narendra Modi is not Sardar Patel's ideological heir: Rajmohan Gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस और नरेंद्र मोदी के बीच सरदार पटेल के वैचारिक उत्‍तराधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच पटेल की जीवनी लिखने वाले राजमोहन गांधी ने कहा है कि अगर पटेल होते तो वह मोदी के मुस्लिमों के प्रति किये गये व्‍यवहार के खिलाफ होते और उन्‍हें कभी अपना उत्‍तराधिकारी नहीं मानते। गांधी ने यह भी कहा कि गुजरात दंगों के दौरान मोदी ने अपना राजधर्म नहीं निभाया, ऐसा कहकर उन्‍होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा मोदी की निंदा किये जाने की ओर इशारा किया।

हालांकि राजमोहन ने इस बात को स्‍वीकार किया कि पटेल को कांग्रेस ने एक लंबे वक्‍त के लिए भुला दिया था। राजमोहन के अनुसार पटेल का विकास गांधी जी और कांग्रेस की छत्रछाया में हुआ जबकि मोदी ने आरएसएस के की छत्रछाया में रहकर खुद का विकास किया। मोदी न तो पटेल को ठीक ढंग से समझते हैं और न ही उनका प्रतिनिधित्‍व करते हैं। गुजरात में 2002 में जो कुछ भी हुआ, उससे पटेल को दुख होता। वह सभी को एक साथ जोड़कर चलने वाले नेता थे।

पटेल के प्रधानमंत्री न बनने की बात पर राजमोहन का कहना है कि महात्‍मा गांधी ने इस पद के लिए नेहरू का नाम आगे किया था क्‍योंकि पटेल की तबियत खराब रहती थी और नेहरू पटेल से 14 साल बड़े भी थे। उन्‍होने कांग्रेस की निंदा करने के अंदाज में कहा कि गांधी परिवार के इंदिरा, राजीव, संजय, सोनिया और राहुल राजनीति में आये लेकिन पटेल के परिवार के किसी भी सदस्‍य को उनकी विरासत का लाभ नहीं मिला। वहीं पटेल ने 1947 में हुए दंगों में आरएसएस द्वारा किये गये कामों की सराहना की थी लेकिन गांधी जी की मृत्‍यु के बाद वह संघ के विरोधी हो गये थे।

मोदी द्वारा पटेल की विरासत हथियाने पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सच तो यह है कि भाजपा के पास ऐसी कोई बड़ी शख्सियत नहीं है, इसलिए वह पटेल की विरासत को अपनाने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+