दंगे करवाना मोदी की रणनीति है, वो इनसे लाभ लेने में सिद्धहस्त हैं: जयराम रमेश
नई दिल्ली। भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने पर कंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि मोदी दंगा करवाने और इनके हालात से लाभ लेने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होने भाजपा पर मुजफ्फरनगर में हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि यह तो मात्र ट्रेलर है, इस तरह के मील के और भी पत्थर होते रहेंगे। उन्होने आशंका जताई है कि मोदी के पीएम पद के प्रोजेक्शन के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार जो कि राजनीति के गढ़ हैं में सांप्रदायिक तनाव जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
जयराम ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब संघ खुलकर राजनीति कर रहा है, उसे एक राजनीतिक पार्टी के रूप में खुद को रजिस्टर करवाना चाहिए। उन्होने भाजपा को संघ का मुखौटा और मोदी को विकास का मुखौटा बताया। जयराम का मानना है कि सन 2014 के चुनाव में कांग्रेस और संघ की सीधी टक्कर होगी। कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर जयराम का कहना है कि उनकी पार्टी में पहले से इसे घोषित नहीं किया जाएगा। उन्होने इनकार कर दिया कि 2014 चुनाव राहुल बनाम मोदी नहीं होगा, हम ऐसा नहीं मानते हैं, आमचुनावों को प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला नहीं माना जा सकता है।

मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश में अमित शाह को अपना भाजपा प्रभारी नियुक्त करने को उन्होने आड़े हाथों लिया और कहा कि इससे अब खेल साफ हो गया है। वह सांम्प्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होने मोदी पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया और हिंदी भाषी क्षेत्रों में मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका जताई।
जयराम ने 'राहुल गांधी को कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार न घोषित करने की बात पर कहा कि हम प्रतिक्रियात्मक राजनीति पर भरोसा नहीं करते है। ऐसा नहीं है कि भाजपा ने पीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है तो हम भी ऐसा ही करें।












Click it and Unblock the Notifications