नरेंद्र मोदी के वीडियो से निकली टूरिज्म की किरण, एक महीने में 10 प्रतिशत बढ़ा पर्यटन

मंत्रालय ने अपने यू-ट्यूब चैनल में लगभग 5 मिनट के इस वीडियो में सरकार की एक महीने की उपलब्धियां तो गिनाई ही हैं, इसमें दावा किया गया है कि सरकार के एक महीने में ही पिछले बार की तुलना में 10 पर्सेंट ज्यादा विदेशी टूरिस्ट इंडिया आए हैं।
'स्किल, स्केल, स्पीड- नई गवर्नेंस के मंत्र' नाम का यह वीडियो किसी न्यूज पैकेज की तरह है। इसमें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से लेकर भूटान दौरे तक की तस्वीरें हैं। साथ ही बीच बीच में मोदी के बयान भी हैं। मोदी जिस तरह न्यू मीडिया और सोशल मीडिया पर जोर देते रहे हैं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सरकार के एक महीने पूरे होने पर उन्हीं के अंदाज में इसका प्रचार करने का तरीका निकाला है।
काले धन पर टास्क फोर्स से लेकर जीओएम और ईजीओएम भंग करने को भी मोदी की उपलब्धियां बताई हैं। वीडियो में आने वाले साल में टूरिज्म की बेहतर तस्वीर पेश करने की भी बात कही गई है। इसी के साथ वीडियो में उन सभी तत्वों-तथ्यों को सिलसिलेवार दिखाया है, जिसमें मोदी देश-दुनिया का दौरा कर विकास की येाजनाओं का खाका तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications