ट्विटर पर नरेंद्र मोदी से पिछड़ गया व्हाइट हाउस

ट्विटर की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्विटर काउंटर की ओर से जो नए आंकड़े जारी किए गए हैं, उनमें इस बात की जानकारी दी गई है।
इन आंकड़ों के मुताबिक नरेंद्र मोदी के वर्तमान समय में 4,981,574 फॉलोअर्स हैं जबकि व्हाइट हाउस के 4,979,707 फॉलोअर्स हैं।
वहीं फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के आधिकारिक पेज को 18 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी इस समय दुनिया के चौथे ऐसे राजनेता हैं जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। इस वर्ष मई में वह छठें पायदान पर थे।
हालांकि ट्विटर पर अभी भी जो जलवा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का है, उसे कोई छू नहीं पा रहा है। ओबामा आज भी पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
उनकी फॉलोअर्स की लिस्ट में 43 मिलियन लोग शामिल हैं। पोप फ्रांसिस जिनके नाम पर नौ ट्विटर हैंडल हैं, उन्हें 14 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो बांमबांग युद्धोयोनो के पांच मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
पीआर फर्म बूरसॉन-मार्सटेलर की ओर से ट्विपलोमेसी की ओर से कराई गई एक स्टडी के मुताबिक फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फैबियूस और स्वीडन के विदेश मंत्री कार्ल ब्लिड्ट ट्विटर पर बेस्ट कनेक्टेड डिप्लोमैट्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications