गोरखनाथ मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें तस्वीरें
नई दिल्ली। आज पीएम मोदी गोरखपुर में हैं, वहां वो एम्स की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी गोरखपुर की सरजमीं पर पैर रखने के बाद सीधे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा गोरखनाथ की पूजा की। उन्होंने पूजा के बाद महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।
आज पीएम मोदी एम्स की आधारशिला के बाद पीएम गोरखपुर के उस फर्टिलाइजर कारखाने के पुनरूद्धार करेंगे जो पिछले काफी सालों से बंद है। पीएम मोदी का ये कदम काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि यूपी चुनाव के ठीक पहले गोरखपुर में एम्स ..भाजपा के लिए सत्ता की राह आसान कर सकता है।
हो सकता है कि यहीं से योगी आदित्यनाथ की राह भी आसान हो सकती है क्योंकि ऐसी सुगबुगाहट है कि बीजेपी योगी आदित्यनाथ को यूपी में सीएम प्रोजेक्ट कर सकती है।
देखें तस्वीरें...













Click it and Unblock the Notifications