मुलायम सिंह यादव के निधन पर गुजरात की रैली में बोले पीएम मोदी, उनकी सलाह हमेशा मेरी अमानत रहेगी

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक रैली में दुख जाहिर किया। पीएम मोदी ने कहा मुलायम सिंह यादव का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरा नाता बड़ा विशेष प्रकार का रहा। जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे, वे भी और मैं भी, दोनों के प्रति एक अपनत्व का भाव अनुभव करते थे। 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए मुझे प्रधानमंत्री पद के लिए आशीर्वाद दिया तो मैंने विपक्ष में जो लोग थे, जिनसे मेरा पहले से परिचय था, जो देश के वरिष्ठ राजनेता थे, राजनीतिक तौर पर हमारे विरोधी थे, लेकिन मैंने उन लोगों को फोन करके आशीर्वाद लेने का उपक्रम किया था। मुझे याद है कि उस दिन मुलायम सिंह जी का आशीर्वाद, उनकी सलाह आज भी मेरी अमानत है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav passes away: PM Modi समेत इन राजनेताओं ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी | *News
    narendra Modi

    मुलायम सिंह जी की विशेषता रही कि 2013 में उन्होंने ने जो आशीर्वाद दिया, उसमे कभी भी उतार-चढ़ाव नहीं आने दिया। 2019 में जब संसद का आखिरी सत्र था, पिछली लोकसभा का और संसद के अंदर मुलायम सिंह जैसे वरिष्ठ नेता उन्होने खड़े होकर संसद में जो बात कही थी, वह इस देश के किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता के जीवन में बहुत बड़ा आशीर्वाद होता है। उन्होंने संसद में खडे़ होकर कहा था, बिना लागलपेट कहा था, मोदी जी सबको साथ लेकर चलते हैं, इसलिए मुझे पक्का विश्वास है वह 2019 में फिर से चुनकर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इतना बड़ा दिल होगा जो मुझे जबतक जीवित रहे, उनका आशीर्वाद मिलता रहा। मैं आज मुलायम सिंह जी को गुजरात की इस धरती से, मां नर्मदा के तट से भावभीनी श्रद्धांजलि देता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार और उनके समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दे।

    https://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/mulayam-singh-yadav-no-more-three-day-state-mourning-in-uttar-pradesh-717823.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+