मोदी की 'भाजपा' को नसीहत, बयानों से अभियान न भटकाएं

मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयानों, अपीलों को खारिज करता हूं और ऐसा बयान देने वाले नेताओं से अपील करता हूं कि वो इससे परहेज करें। खुद को बीजेपी का दोस्त बताकर ऐसे बयान देने वाले लोग, मुद्दों पर आधारित हमारे अभियान को भटकाने का काम कर रहे हैं। पूरा देश विकास और सुशासन की आस लिए बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी की ओर देख रहा है।
यह भी पढ़ें - स्टार-सुपरस्टार वार
नेताओं को नसीहत देने वाले मोदी के ट्वीट पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा है कि वो अपने ट्वीट में किसकी आलोचना कर रहे हैं? अगर वो उनके अभियान को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो नाम क्यों नहीं लेते। अपनी रैली में उनका नाम क्यों नहीं लेते?
गौरतलब है कि गुजरात के भावनगर में विश्व हिंदु परिषद के मुखिया प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू मोहल्ले में कहा कि मुसलमानों की संपत्ति पर कब्जा कर लो। हालांकि तोगड़िया के इस बयान पर चुनाव आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने भी अपने समकक्ष नेताओं से कहा है इस तरह के बयान हम सभी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications