नरेंद्र मोदी के शानदार 20 साल: गुजरात के CM से देश के PM तक
नई दिल्ली। देश के प्रधनामंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने सफलता का एक नया इतिहास रचा है, पीएम मोदी ने आज राज्य और केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में बिना ब्रेक लिए 20 साल का सफर पूरा किया है, पीएम मोदी की ये जर्नी बेहद ही शानदार और बहुत सारी उपलब्धियों से भरी रही हैं, वो देश के ही नहीं बल्कि विदेश के भी लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले पीएम मोदी को हमेशा चुनौतियों का सामना करना पड़ा है लेकिन हर बार पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को करारा जवाब देकर ही चुप कराया है।
Recommended Video

मोदी ने चुनौतियों का किया हमेशा डटकर सामना
मालूम हो कि उनको गुजरात के सीएम की कुर्सी उस वक्त दी गई जब पार्टी में उन्हीं को लेकर काफी असंतोष था, उस वक्त मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक कर्मठ कार्यकर्ता हुआ करते थे लेकिन मोदी ने हर मुश्किल का डटकर सामना किया और गुजरात में विकास का एक ऐसा मॉडल पेश किया, जिसने देशवासियों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी आकर्षित किया।

7 अक्टूबर 2001 को ली थी गुजरात के CM पद की शपथ
आपको बता दें कि मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम के रूप में पहली बार शपथ ली थी लेकिन इस बाद ही राज्य में आए विनाशकारी भूकंप ने पूरे प्रांत को तहस-नहस कर दिया था लेकिन मोदी की सूझबूझ और , 'वाइब्रेंट गुजरात' जैसे साहसिक कदमों ने ना केवल गुजरात को मुश्किलों से निकाला बल्कि उसे सशक्त और संपन्न भी बना दिया और इसके बाद गुजरात की बातें केवल राष्ट्रीय स्तर पर नहीं बल्कि विश्वपटल पर भी होने लगीं।
और देखते ही देखते देश के लोकप्रिय नेता बन गए मोदी
मालूम हो कि नरेंद्र मोदी 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने और फिर 2002, 2007 और 2012 में भी मोदी के नेतृत्व में गुजरात में भाजपा ने विजय का परचम फहराया, जिसके बाद देखते ही देखते मोदी देश के लोकप्रिय नेता बन गए, जिसके चलते बीजेपी ने उन्हें साल 2013 में अगले साल के लोकसभा चुनाव (साल 2014) के लिए अपना प्रधानमंत्री कैंडिडेट घोषित कर दिया और भाजपा का ये कदम सही साबित हुआ क्योंकि भाजपा ने साल 2014 में रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की और वो करिश्मा कर दिखाया, जिसकी कल्पना उसने खुद भी नहीं की थी।

पीएम मोदी पर तानाशाह और हिटलर बनने के लगे आरोप
उस साल केवल देश में सत्ता ही नहीं बदली बल्कि इस दौरान पीएम मोदी की अगुवाई में भारत में काफी कुछ बदला, उनके बहुत सारे फैसलों जैसे 'नोटबंदी' और 'जीएसटी' पर देश में काफी हंगामा हुआ और मोदी पर कई तरह आरोप भी लगे।
भाजपा ने बंपर जीत हासिल की
उन्हें 'तानाशाह' और 'हिटलर' भी कहा गया लेकिन पीएम मोदी ने अपने विरोधियों के हर बार मुंह तोड़ जवाब दिया और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने बंपर वापसी की, जिसके पीछे कारण पीएम मोदी की लोकप्रियता ही थी।

' मोदी पूर्ण बहुमत के साथ हासिल की सत्ता'
और इसी के साथ ही पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा, वो नेहरू और इंदिरा के बाद पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बने।

मोदी की अगुवाई में BJP ने रचा सफलता का नया इतिहास
मालूम हो कि देश में आजादी के बाद 1951-52 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू करीब तीन चौथाई सीटें जीते थे और इसके बाद 1957 और 1962 में हुए आम चुनाव में भी उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी और साल 1967 में इंदिरा गांधी ने लोकसभा की कुल 520 सीटों में से 283 सीटें जीतने में कामयाब रहीं थी, जबकि 2014 में हुए आम चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 282 सीटों पर जीत हासिल की थी और साल 2019 में बीजेपी ने 303 सीटें जीत कर सफलता का नया इतिहास लिखा जिसके पीछे कारण आम जनमानस का मोदी पर भरोसा था।












Click it and Unblock the Notifications