केजरीवाल की खांसी पर मोदी ने ली चुटकी

अरविंद केजरीवाल जब तब आपको खांसते दिख जाएंगे। उनकी खांसी का सोशल मीडिया पर तो जमकर मजाक बनाया जा चुका है। फिर चाहे ट्विटर हो या फिर फेसबुक हर जगह केजरीवाल की खांसी को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। इस दौर में भाजपाके पीएम उम्मीदवार और गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी पीछे नहीं रहे। हलांकि अब तक वो केजरीवाल पर मजाक करने से बचते रहे है, लेकिन पहली बार उन्होंने केजरीवाल पर खुदकर मजाक किया है।
मोदी ने अरविंद केजरीवाल की खांसी पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में जब काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया और सभी लोग उससे जब खांसने लगे तो ऐसा लग रहा था कि वहां सभी आम आदमी पार्टी के लोग मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications