मोदी ने चुनावी नतीजों को एतिहासिक करार दिया
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जबर्दस्त जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व और खुशी का मौका है।

पीएम ने कहा कि ये नतीजे ऐतिहासिक हैं। कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम है। इस जीत के लिए पीएम ने महाराष्ट्र और हरियाणा के लोगों का आभार जताया है।
दोनों राज्यों पर मिली जीत के बाद मोदी ने ट्वीट किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में किया है कि ये चुनाव नतीजे ऐतिहासिक हैं और यह पार्टी के लिए गर्व करने और खुशी जताने का मौका है।
मोदी ने कहा है कि वह दोनों राज्यों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि वह हरियाणा को विकास के नए स्तर पर ले जाएंगे।
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में भाजपा 47 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। हरियाणा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को 46 सीटों की जरूरत होगी।
जबकि महाराष्ट्र की 288 सीटों में भाजपा गठबंधन ने 122 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां भाजपा सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के करीब है।












Click it and Unblock the Notifications