उन्नाव-कठुआ रेप मामले पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई भी दोषी नहीं बचेगा

उन्नाव-कठुआ रेप मामले पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कोई भी दोषी नहीं बचेगा

Recommended Video

    Kathua - Unnao case: PM Modi ने तोड़ी चुप्पी, कहा बेटियों को मिलेगा न्याय । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डा. अंबेडकर नेशनल मैमोरियल के उद्घाटन के मौके पर बोलेते हुए पीएम मोदी ने देश में हाल ही में हुई रेप की घटनाओं पर दुख जाहिर किया है। पीएम ने कहा कि जो हुआ है वो सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकता। मोदी ने कहा कि इन मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और बेटियों को न्याय मिलेगा। पीएम ने कहा कि अपराधी के साथ कोई रियायत नहीं होगी।

    क देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार है

    क देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार है

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा 'जिस तरह की घटनाएं हमने बीते दिनों में देखीं हैं, वो सामाजिक न्याय की अवधारणा को चुनौती देती हैं। पिछले 2 दिनो से जो घटनाएं चर्चा में है वो निश्चित रूप से किसी भी सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है। एक समाज के रूप में, एक देश के रूप में हम सब इस के लिए शर्मसार है। देश के किसी भी राज्य में, किसी भी क्षेत्र में होने वाली ऐसी वारदातें, हमारी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देती हैं। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूँ की कोई अपराधी बचेगा नहीं, न्याय होगा और पूरा होगा।

    हमें मिलकर बुराई के खिलाफ लड़ना पड़ेगा

    हमें मिलकर बुराई के खिलाफ लड़ना पड़ेगा

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज की इस आंतरिक बुराई को खत्म करने का काम, हम सभी को मिलकर करना होगा। मोदी ने कहा 'मैंने तो लाल किले से बोलने का साहस किया था कि लड़की से नहीं, लड़कों से पूछो। हमें पारिवारिक व्यवस्था, सोशल वेल्यू से लेकर न्याय व्यवस्था तक, सभी को इसके लिए मजबूत करना होगा, तभी हम बाबा साहेब के सपनों का भारत बना पाएंगे, न्यू इंडिया बना पाएंगे।'

    पीएम से लगातार हो रहा थे रेप मामले को लेकर सवाल

    पीएम से लगातार हो रहा थे रेप मामले को लेकर सवाल

    हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में सामने आए रेप के मामलों को लेकर विपक्ष लगातार पीएम से अपनी बात रखने को कह रहा था। उन्नाव में हुए रेप मामले में जहां भाजपा विधायक आरोपी हैं तो वहीं कठुआ में गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को बचाने के लिए महबूबा सरकार में मंत्री दो भाजपा नेताओं ने रैली निकाली। इसको लेकर भी भाजपा आलाकमान पर हमला किया जा रहा था। पीएम के भाषण के दौरान ही जम्मू में रेप आरोपियों के पक्ष में रैली निकालने वाले मंत्रियों का भी इस्तीफा हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+