चुनाव आयोग की टीम ने देखी मोदी की बायोपिक, हट सकती है रिलीज से रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को चुनाव आयोग की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' देखी। फिल्म को देखने के बाद आयोग फिर से फिल्म की रिलीज पर रोक के अपने फैसले पर विचार करेगा। चुनाव आयोग के सात अधिकारी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से फिल्म देखकर बैन के फैसला पर पुनर्विचार की बात कही है।

रिलीज पर रोक के खिलाफ SC पहुंचे हैं निर्माता

रिलीज पर रोक के खिलाफ SC पहुंचे हैं निर्माता

चुनाव आयोग ने फिल्म के लोकसभा चुनाव को भाजपा के पक्ष में प्रभावित करने की शिकायत पर रिलीज के एक दिन पहले 10 अप्रैल को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा थी। आयोग ने फिल्म की रिलीज को चुनाव खत्म होने तक रोका है। चुनाव आयोग के फिल्म पर बैन के फैसले के खिलाफ निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

EC को 22 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट को देना है जवाब

EC को 22 अप्रैल तक सुप्रीम कोर्ट को देना है जवाब

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर चुनाव आयोग के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वो फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी देखें और फिर ये फैसला लें कि फिल्म को बैन किया जाना चाहिए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 22 अप्रैल तक अपना पक्ष अदालत के सामने रखने को कहा है। जिसके बाद आज (बुधवार) आयोग की टीम फिल्म देख रही है।

पहले रिलीज टली फिर लगा बैन

पहले रिलीज टली फिर लगा बैन

नरेंद्र मोदी पर बन रही ये फिल्म पहले फ‍िल्‍म 5 अप्रैल को र‍िलीज होने वाली थी, फ‍िर इसकी रिलीज डेट 11 अप्रैल की गई। विपक्ष ने कोर्ट से फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की लेकिन वहां से हरी झंडी मिल गई। अंत में चुनाव आयोग नेपहले चरण के मतदान से ठीक पहले फिल्म को बैन कर दिया।

वेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज जोशी अमित शाह की भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात में की गई है। फिल्म में दर्शन कुमार, बोमन ईरानी, जरीना वहाब और बरखा बिष्ट भी नजर आएंगे। फिल्म को 'सरबजीत' और 'मैरी कॉम' के डायरेक्टर ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। एस सिंह, आनंद पंडित और सुरेश ओबेरॉय इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+