मोदी की कांग्रेस को लथाड़, कहा देश में युद्ध स्मारकों की कमी
मुंबई।
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी कांग्रेस की विरासत पर अपना हक जमाने में लग गए है। ए मेरे वतन के लोगों...कांग्रेस की विरासत के तौर पर जाना जाता है। 1962 में चीन के साथ युद्ध के बाद ये गीत देशभक्तों में जान भरने के लिए गाया गया था। इस युद्ध में शहीद होने वाले जवानों की याद में कवि प्रदीप के लिखे इस गाने को सबसे पहले लता मंगेशकर ने 27 जनवरी 1963 को दिल्ली के रामलीला मैदान में गाया था। id="toptextpromo">तब
इस कार्यक्रम में मौजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आंखों से आंसू बरस पड़े थे, लेकिन मोदी ने इस गीत की 51वीं वर्षगांठ में आयोजित समारोह और गायिका लता मंगेसकर को सम्मानित कर इसे राजनीतिक रंग दे दिया है। हलांकि अनका मकसद ये नहीं था, लेकिन 2014 में मोदी जो भी करते है वो राजनीतिक रंग ले लेता है।मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस को खूब लथाड़ा। देश में युद्ध स्मारकों की कमी पर मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश में युद्ध स्मारकों की कमी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए मोदी ने पाकिस्तान द्वारा एक भारतीय सैनिक की गर्दन काटने, चीन की तरफ से साइबर हमले और हथियारों की खरीद के लिए फंड की कमी का मामला उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहां युद्ध स्मारक नहीं हो। भारत ने कई लड़ाइयां लड़ीं। इसमें हमारे हजारों जवान शहीद हुए, लेकिन उनकी शहादत को सम्मान देने के लिए कोई स्मारक नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications