सर्वदलीय बैठक में मोदी ने दिया भरोसा- बेरोजगारी, कश्मीर सब पर चर्चा को तैयार

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले रविवार को सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक में विपक्ष की ओर से हुए सवालों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। उन्होंने बेरोजगारी, कश्मीर के हालात, अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी चर्चा का भरोसा दिया।

narendra Modi at all party meet Unemployment economy all issue should be discussed

सरकार की तरफ से संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बुलाई गई सभी दलों की बैठक में विपक्षी दलों ने आर्थिक मंदी, नौकरी जाने, किसानों की चिंता जैसे मुद्दों पर सत्र के दौरान जरूर चर्चा करने की मांग की। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि 27 दलों की इस सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि संसद में चर्चा हो। सरकार सदनों के नियमों और प्रक्रियाओं के दायरे में सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

विपक्ष ने लोकसभा सांसद फारूक अब्दुल्ला की हिरासत के मुद्दे को उठाते हुए उन्हें सदन में भाग लेने की अनुमति दी जाए। हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई आश्वासन नहीं मिला। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद मौजूद थे। बैठक में 27 दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से शुरू हो गया है और 13 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन लोकसभा में कई मामलों पर काफी हंगामा हुआ। जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया। फारूख अब्दुल्ला की हिरासत का मामला भी सदन में उठा। वहीं महाराष्ट्र में किसानों की स्थिति को लेकर शिवसेना के सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+