पीएम मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दी, ये होंगे नए सदस्य
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दी। इसमें कुछ नए सदस्यों को शामिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की अध्यक्षता करेंगे और राजीव कुमार उपाध्यक्ष के तौर पर अपने पद बने रहेंगे। नीति आयोग के अन्य सदस्यों में वीके सारस्वत, रमेश चंद औक डॉ. वीके पॉल का नाम शामिल है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नीति आयोग की संचालन परिषद की पहली बैठक 15 जून को आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भाग लेगे।
गौरतलब है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की यह पांचवीं बैठक होगी। सूत्रों के बताया कि नीति आयोग में बैठक के लिए सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। नीति आयोग में बैठक के लिए सभी मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में बड़ा फैसला लते हुए योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया था। इसकी पहली बैठक आठ फरवरी 2015 को, दूसरी 15 जुलाई 2015 को, तीसरी 23 अप्रैल 2017 को और चौथी बैठक 17 जून 2018 को हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications