पीएम मोदी और उनके मंत्रियों की यात्राओं पर पांच साल में खर्च हुए 393 करोड़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के मंत्रियों की विदेश और घरेलू यात्राओं पर बीते पांच साल में 393 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये जानकारी दी है। कैबिनेट मामलों के अकाउंट ऑफिस के सीनियर अफसर, सतीश गोयल ने आरटीआइ के जवाब में बताया कि वित्त वर्ष 2014-15 से 2018-19 तक 393.58 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

मुंबई के एक आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल गगली ने सूचना के अधिकार के तहत पीएमओ से यह जानकारी मांगी थी कि प्रधानमंत्री और कैबिनेट के मंत्रियों ने देश और विदेश के दौरों पर कितना रुपया खर्च किया है। आरटीआइ के जवाब में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों की यात्राओं पर 393 करोड़ का खर्च हुआ है। कैबिनेट मंत्रियों तथा प्रधानमंत्री की यात्राओं पर 311 करोड़ जबकि राज्य मंत्रियों की देश -विदेश की यात्राओं पर 82 करोड़ रुपये व्यय हुए। राज्य मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर 29 करोड़, जबकि घरेलू यात्राओं पर 53 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
प्रधानमंत्री को घरेलू यात्राओं के लिए रक्षा मंत्रालय से बजट मिलता है, जबकि विदेश यात्राओं के लिए पैसा कैबिनेट मंत्रियों और प्रधानमंत्री के लिए तय विमान यात्रा बजट में से लिया जाता है। मोदी ने मई 2014 से 22 फरवरी 2019 तक 49 विदेशी दौरे किए हैं। इससे पहले बीते साल दिसंबर में राज्यसभा में सरकार ने बताया था कि जून 2014 से चार्टर्ड फ्लाइट्स, एयरक्राफ्ट के रखरखाव और मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान सुविधाओं पर 2,021 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications