पहले सत्र में दिखा मोदी-आाडवाणी का जोश, पीछे बैठे रहे राहुल

यह भी पढ़ें- बे'सहारा' हुए सुबृत
भाजपा की अगुवाई में राजग दस वर्ष के बाद फिर से सत्ता पर काबिज हुआ है। इससे पहले 1999 से 2004 तक राजग ने अटल बिहारी वाजेपयी के नेतृत्व में शासन किया था। आज नजारा कुछ यूं रहा कि राहुल गांधी पीछे की पंक्ति में बैठे अंगड़ाई लेते रहे, जो कभी शीर्ष क्रम में जोश के साथ पेश आया करते थे।
मोदी की अगुवाई में बनी नयी सरकार में आडवाणी शामिल नहीं हैं, किंतु परंपरा के विपरीत वह प्रधानमंत्री के साथ अगली पंक्ति में बैठे। दोनों ने आपस में कुछ बातचीत भी की। आमतौर पर मंत्रिमंडल के सदस्य ही अगली पंक्ति में प्रधानमंत्री के साथ बैठते हैं।
आडवाणी वर्ष 2009 में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए गए थे। किंतु पार्टी सत्ता नहीं पा सकी थी। इस बार मोदी की अगुवाई में राजग ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वर्ष 1984 के बाद यह पहला मौका है जब किसी एक पार्टी को अपने बूते बहुमत मिला है। कांग्रेस की हालत मजबूत विपक्ष में बैठने तक नहीं रही है।












Click it and Unblock the Notifications