तीसरा मोर्चा वाले वही हैं, जो कांग्रेस को बचाते रहे हैं

Narendra Modi
मुजफ्फरपुर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीवार नरेंद्र मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को सम्‍बोधित कर रहे हैं, जहां उनके साथ लोक जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष राम विलास पासवान भी मौजूद हैं। देखें मोदी के भाषण के प्रमुख अंश-

नरेंद्र मोदी के भाषण के मुख्य अंश-

- सबसे पहले मोदी ने भोजपुरी भाषा में बिहार की जनता काे शत-शत नमन किया, फिर पटना रैली के दौरान हुए बम धमाकों का जिक्र करते हुए कहा वो बम धमाके हिन्दुस्तान के सीने पर हुए थे। उसके घाव एकता और सद्भावना पर लगे थे। तबाही करने वाले कितनी ही कोश‍िश क्यों न कर लें, लेकिन बिहार शांति और एकता का परिचय बार-बार देता रहेगा। शांति एकता सद्भावना की नींव पर ही विकास की इमारत बनने वाली है।

- मेरे मन में विचार आता है, किसी को मोदी के ख‍िलाफ ऐतराज हो सकता है, किसी काे भाजपा के ख‍िलाफ ऐतराज हो सकता है। वो सोचते होंगे कि इन धमाकों में मोदी का खेल पूरा हो जाये। नेताओं को सुरक्षा मिले न मिले, लेकिन बेगुनाह लोगों को क्यों मारा जा रहा है। वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए लोग इस दर्द को समझ नहीं सकते। ऐसी विचारधारा, राजनेताओं से जितनी जल्दी मुक्त‍ि मिलेगी, उतना ही देश का भला होने वाला है।

बिहार की जनता का ऋण

- हमने गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति लगाने का बीड़ा उठाया है। हमने बिहार के किसानों से अपील की थी, कि आप बेकार पड़े लोहे के औजार मुझे दे दे, मैं बिहार का आभारी हूं, कि आपने गांव-गांव इस भाावना को उत्साह और उमंग के साथ लोहा भेजा। जब पटेल के स्टेच्यू का अनावरण होगा तो वहां बिहार की मौजूदगी होगी।

ऐतिहासिक हस्त‍ियों को याद किया

मोदी ने खुदी राम बोस, प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, जॉर्ज फरनांडीज इसी क्षेत्र के प्रतिनि‍ध‍ि रहे थे। हम प्रार्थना करें कि जॉर्ज फरनांडीज जी का स्वास्थ्य जल्द अच्छा हो। उसके बाद मैथि‍ली भाषा को सम्मान दिया। कहा यह भाषा देश का अभ‍िन्न अंग है।

- आने वाला दशक हिन्दुस्तान में दलितों का, पीड़‍ितों का, आदिवासियों का होने वाला है। हम देश की प्रत्येक समस्या का हल खोज रहे हैं, और हमारे विरोधी दल मोदी नाम के सवाल का हल खोज रहे हैं।

बिहार के संपूर्ण क्षेत्रफल का 7.2 प्रतिशत जंगल है।

- कांग्रेस, थर्ड फ्रंट वाले सिर्फ चुनाव के समय जागते हैं। चुनावी ख‍िलाड़ी माहौल बिगाड़ सकते हैं, लेकिन देश नहीं चला सकते हैं। और तीसरा मोर्चा वाले तो कांग्रेस को बचाने का काम करते हैं। उनमें से अध‍िकांश तो सीबीआई जांच से घि‍रे हुए हैं।

- राम विलास पासवान जी एनडीए छोड़ कर गये, लेकिन जब भी मिले, प्यार से मिले।

- चंपारण कभी चीनी का कटोरा हुआ करता था, आज क्या हाल है सब जानते हैं। वहीं सबसे शर्मनाक बात यह है कि हमारी करोड़ों माताएं-बहनें खुले में शौच जाते हैं। वो रात का इंतजार करती हैं, कि अंधेरा हो तो वो शौच जायें।

- आज बिहार में महज 16 फीसदी लोगों के पास बिजली है। बिहार में बिजली जाती है, यह खबर नहीं, आती है यह खबर है। मोबाइल खरीद लेते हैं चार्ज नहीं होता, पढ़ाई के लिये बिजली चाहिये, मां बीमार है उसे पंखा हांकने के लिये बिजली चाहिये, इलाज के लिये बिजली चाहिये, लेकिन बिहार की सरकार बिजली के लिये क्या करती है।

- 2012 में 8 लाख 50 हजार लोगों ने बेरोजगारों ने रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराया। उनमें से सिर्फ 2000 लोगों को रोजगार दिया। ऐसी सरकार चलाने वाले कभी भी आने वाली पीड़ी का भला नहीं कर सकते। चीनी मिलें बंद पड़ी हैं, लीची का स्वाद और मखाना का स्वाद कम हो गया है। हिन्दुस्तान का 90 प्रतिशत मखाना इसी इलाके से आता है। अगर कमल नहीं तो मखाना कहां से आयेगा। एक बार कमल अाया, तो मखाना ही नहीं लक्ष्मी भी आयेगी।

गरीबों के मसीहा कौन

सभी सरकारें, और भारत सरकार गरीबों के लिये 20 साल से काम कर रही हैं। सिर्फ भाजपा की सरकारें ही गरीबाें के लिये 20 सूत्रीय कार्य किये, कांग्रेस व अन्य ने नहीं।

यहां हर साल एक तरफ बाढ़ आती है, तो दूसरी तरफ हर साल सूखा पड़ता है, क्यों न अटल बिहारी वाजपेयी की इच्छा की पूर्ति करते हुए नदियों को जोड़ने का काम कर दिया जाये, इससे पूरे बिहार में फसलें अच्छी होंगी।

- 2022 में हमारी आजादी को 75 साल हो जाएंगे। मैं आज इरादा लेकर आया हूं कि भारत के हर परिवार को घर मिले, घर में नल हो, घर में बिजली हो, मैं ऐसा भारत बनाना चाहता हूं।

- मित्रों, मैं कहता हूं महंगाई रोंको, वो कहते हैं मोदी रोंको। मैं कहता हूं भ्रष्‍टाचार रोंको, वो कहते हैं, मोदी रोंको। मैं कहता हूं कि मां बहनों की इज्‍जत हो, वो कहते हैं मोदी रोंको। मैं कहता हूं देश का विकास हो, वो कहते हैं मोदी का विनाश हो। मैं इस तरह की राजनीति को खत्‍म कर दूंगा।

मोदी से पहले रैली को राम विलास पासवान ने सम्‍बोधित किया उन्‍होने कह:

- आज दो तरह का भारत है एक अमीर भारत है और एक गरीब भारत है। एक के पास महल है तो दूसरे के पास रहने के लिए झोपड़ी भी नहीं है। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव कहते थे कि राम विलास पासवान अच्‍छा आदमी है, पर आज जब उनका साथ छोड़ दिया तो कहते हैं कि पासवान बहुत खराब आदमी है। इनके साथ रहो हो अच्‍छा, न हो तो खराब।

- राजग एक ऐसा गठबंधन है जो हर धर्म को निभाता है। गुजरात आज एक ऐसा प्रदेश है जहां पर पिछले दस साल में कोई दंगे नहीं हुए। उन्‍होने कहा कि अब नरेंद्र मोदी के हाथों में देश का भविष्‍य है। पासवान ने कहा कि जब मोदी जी पिछली बार बिहार आये थे तो उनका स्‍वागत बिहार सरकार ने बम से किया था। इस बार यहां उनका स्‍वागत जनता ने किया।

Did you know: बिहार के 6,764 वर्ग किमी के क्षेत्र में जंगल फैला हुआ है। जो कि इसके संपूर्ण क्षेत्र का 7.2 फीसदी क्षेत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+