देश में मोदी का कद भाजपा से भी बड़ा: अरूण जेटली

Narendra Modi's acceptability as PM is more than BJP: Arun Jaitley
नई दिल्‍ली। राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की स्‍वीकार्यता, पार्टी की स्‍वीकार्यता से ज्‍यादा है, जो कि दिखाता है देश के लोगों को एक मजबूत नेतृत्‍व की तलाश है, जो कि भाजपा के ही पास है। इन दिनों देश के बड़े चैनल द्वारा सर्वे किये जा रहे हैं, जिनके अनुसार भाजपा को अब तक मिली सर्वाधिक सीटों का रिकॉर्ड टूट सकता है। पहले लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिलने वाली सीटों की संख्‍या 183 रही है। अरूण के अनुसार मैं खुद भी इन सर्वे को पूरी तरह सही नहीं मान सकता पर मुझे पूरा विश्‍वास है कि एनडीए के अन्‍य सहयोगी अकाली दल और शिवसेना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

अरूण का कहना है कि कांग्रेस की सीटों की संख्‍या अब तक न्‍यूनतम होगी, जबकि देश की अन्‍य दस क्षेत्रीय पार्टियां 5 से 25 सीटें पा सकती हैं।तीसरे मोर्चे की संभावनाओं को नकारते हुए उन्‍होने कहा कि डीएमके और एआईडीएमके, सपा और बसपा कभी एक पक्ष में नहीं हो सकती हैं। एआईएडीएमके की स्थिति बेहतर हो रही है, टीडीपी फिर से मजबूत हो रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की सीटें भी बढ़ रही हैं, वहीं सीमांध्र में वाईएसआर कांग्रेस कुछ सीटों पर बढ़त बनाती हुई दिख रही है। भाजपा के साथ सत्रह साल पुराना गठबंधन तोड़ने वाली जदयू के लिए यह चुनाव मुश्किल भरा हो सकता है।

इस समय मोदी की लोकप्रियता देश में पार्टी से 15 से 20 फीसदी ज्‍यादा है अत: यह हमारे लिए लाभ की स्थिति है। इस समय कोई भी दल ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है, जो एनडीए के मुकाबले हो। अन्‍य क्षेत्रीय दल मिलकर कभी भी देश को स्‍थाई नेतृत्‍व नहीं प्रदान कर सकते हैं। चुनाव के बाद कांग्रेस विरोधी क्षेत्रीय दल भी हमारे साथ आ सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो यह भारत के संघीय ढांचे का सही रूप होगा।

इस बार के चुनाव मे अर्थव्‍यवस्‍था, मजबूत नेतृत्‍व और भ्रष्‍टाचार प्रमुख मुद्दे होंगे। देश की जनता का रूझान भाजपा की तरफ है, जो पार्टी के सत्‍ता में फिर से आने के संकेत हैं और भाजपा ही देश को मजबूत नेतृत्‍व दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+