छत्तीसगढ़: 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में जिस तरह से नक्सलियों ने डीडी न्यूज के कैमरामैन और दो जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, उसके बाद एक साथ 62 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों ने अपनी 51 कंट्री मेड हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। तमाम नक्सलियों ने बस्तर के आईजी विवेकाननंद सिन्हा और नारायणपुर के एसपी जितेंद्र शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया है।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर हमला बोल दिया जिसमे डीडी न्यूज के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मौत हो गई थी। जबकि दो सुरक्षाकर्मियों की भी इस हमले में मौत हो गई थी। इस सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद नक्सलियों ने बयान जारी करके कहा था कि हमे इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुरक्षाकर्मियों के साथ डीडी न्यूज की भी टीम है। हमारी मीडिया से कोई दुश्मनी नहीं है, वह हमारे मित्र हैं।
माओवादी साईनाथ ने बयान जारी करके कहा कि हम अपील कर रहे हैं कि संघर्ष के इलाकों में पत्रकार अलग-अलग कर्मचारी लोग पुलिस के साथ नहीं आए। खासकर कि चुनाव ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारी लोग किसी भी परिस्थिति में पुलिस के साथ नहीं आएं। पत्रकार लोग हमारे दुश्मन नहीं बल्कि मित्र है। 31 अ्क्टूबर को लिखे गए इस पत्र में साईनाथ ने लोगों से अपील की है कि चुनाव का बहिष्कार करें और यहां से संघ और भाजपा को मार भगाओ।
इसे भी पढ़ें- कर्ज में डूबे दो बच्चों के पिता की बदली किस्मत, करीब 20 करोड़ का लगा जैकपॉट


Click it and Unblock the Notifications
