अमित शाह के आरोपों पर नारायणसामी का पलटवार, 'साबित करें नहीं तो करूंगा मानहानि का केस'
पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के पूर्व मुख्यंत्री वी नारायणसामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा है कि वह उनके खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करें। नारायणसामी ने अमित शाह के खिलाफ मानहानि का केस करने की धमकी भी दी है।

Recommended Video
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता नारायणसामी ने कहा "गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 हजार करोड़ रुपये पुडुचेरी को दिए थे और नारायणसामी ने इसमें एक हिस्सा ले लिया और बाकी की राशि गांधी परिवार को दे दी। मेरे खिलाफ ये बहुत ही गंभीर किस्म का आरोप है। मैं इसे साबित करने की चुनौती देता हूं।"
नारायणसामी ने आगे कहा "अगर वह साबित नहीं कर पाते हैं और तो उन्हें देश से और पुडुचेरी के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। अगर वो साबित नहीं करते हैं तो गलत बयान देकर मेरी और गांधी परिवार की छवि खराब करने के लिए मैं उनके (अमित शाह) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।"
शाह ने रैली में लगाया था आरोप
शाह ने पुडुचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नारायणसामी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और दावा किया कि गांधी परिवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री से पैसा मिला था।
नारायणसामी ने इसी 22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में फेल होने पर उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर राज्य की सरकार को गिराने का आरोप लगाया था। इसके एक दिन बाद 23 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्र शासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है।
चुनाव आयोग ने जिन 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है उनमें पुडुचेरी भी शामिल है। केंद्र शासित राज्य की 30 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होगा। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications