'बस कंडक्टर है क्या...' कैसी थी सुधा मूर्ति और नारायण मूर्ति की पहली मुलाकात? VIDEO देख आपकी भी छूटेगी हंसी
Sudha Murthy: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और को फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत हुई हैं। पीएम ने जब इस बात की जानकारी दी तो खुद सुधा मूर्ति ने खुशी जाहिर की। महिला दिवस पर ऐसा उपहार मिलना एक शानदार बात है। राज्यसभा के लिए मनोनीत होने के बाद सुधा मूर्ति की ही हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में चलिये बात करते हैं उस वाकये की, जब सुधा मूर्ति ने कपिल के शो में पति संग अपनी लव स्टोरी वाला वाकया याद किया था।
सुधा मूर्ति का एक क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस वीडियो में सुधा मूर्ति पति संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बता रही थीं। सुधा मूर्ति ने कपिल के शो में बात करते हुए कहा कि मेरे पति के एक दोस्त थे, जिनका नाम प्रसन्ना था। जब भी हम लोग काम के लिए बस से जाते थे तो वे रोज एक किताब लाते थे।

इस किताब पर नारायण मूर्ति पेशावर, नारायण मूर्ति पेरिस लिखा होता था... तो मुझे ये लगा कि ये नारायण मूर्ति कोई इंटरनेशनल बस कंडक्टर है क्या? सुधा ने कहा कि एक दिन हमने उनसे पूछ लिया कि नारायण मूर्ति आखिर है कौन है। तब उन्होंने बताया कि वो मेरे दोस्त हैं। आपसे एकबार मिलना चाहता है।
सुधा ने कहा कि मुझे लगा कि वो एकदम फिल्मी हीरो की तरह होंगे। हैंडसम बोल्ड और डैशिंग। इसके बाद सुधा मूर्ति ने उनके वजन को लेकर भी बड़ी मजेदार कही। नारायण मूर्ति का वजन शादी के वक्त जितना था, अब भी उतना ही है। क्योंकि मैं बहुत ही खराब कुक हूं... इसलिए मेरे पति का वजन ऐसे ही बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications