कोई शिवसेना नहीं बची', नारायण राणे का दावा, उद्धव गुट के 4 विधायक हमारे संपर्क में
कोई शिवसेना नहीं बची', नारायण राणे का दावा, उद्धव गुट के 4 विधायक हमारे संपर्क में
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट के चार विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ समूह में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में थे। नारायण राणे ने दावा किया है कि कोई शिवसेना नहीं बची है,उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट लगभग खत्म हो चुका है। मुंबई के अंधेरी ईस्ट विधानसभा उपचुनाव से पहले दोनों गुटों के बीच जारी खींचतान के बीच राणे का यह दावा आया है। हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम राणे ने उक्त विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया।

नारायण राणे ने कहा, "शिवसेना अब अस्तित्व में नहीं है। 56 विधायकों में से मुश्किल से पांच से छह विधायक बचे हैं। वे भी हमारी साइड आने को तैयार हैं। चार विधायक मेरे संपर्क में हैं। वे किसी भी समय शामिल हो सकते हैं।"
राणे ने ठाकरे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उनकी राजनीति "मातोश्री" (मुंबई में ठाकरे के निजी निवास) तक ही सीमित है। उन्होंने कहा, "शिवसेना का कोई गुट नहीं बचा है।"
शिवसेना के दो गुट बटने के बाद चुनाव आयोग ने शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों को पार्टी के नाम और 'धनुष और तीर' के प्रतीक का उपयोग करने से रोक दिया था। असली शिवसेना को लेकर फिलहाल विवाद जारी है। उद्धव ठाकरे के समूह को 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' कहा जाएगा और आगामी चुनावों के लिए चुनाव चिन्ह 'जलता हुआ मशाल' होगा।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को चुनाव चिन्ह के रूप में 'बालासाहेबंची शिवसेना' और 'दो तलवारें और एक ढाल' दिया गया है।
राणे ने ये बयान केंद्र सरकार के 'रोजगार मेला' के हिस्से के रूप में पुणे में दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बीते दिन रोजगार मेले की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications