नारा लोकेश ने की अमित शाह से मुलाकात, TDP चीफ एन चंद्रबाबू नायडू की जेल में सुरक्षा पर जताई चिंता

टीडीपी चीफ नारा चंद्रबाबू नायडू कौशल विकास घोटाला मामले में अभी भी जेल में हैं। टीडीपी महासचिव नारा लोकेश उन्हें अदालत से राहत दिलाने के लिए प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने टीडीपी प्रमुख की जेल में सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए थे। वे 11 सितंबर से आंध्र प्रदेश की राजमुंदरी सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। विजयवाड़ा की एसीबी स्पेशल कोर्ट ने नायडू की न्यायिक हिरासत 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। ऐसे में टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शासन तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

Nara Lokesh meets Amit Shah

दरअसल,एसीबी कोर्ट ने इस हफ्ते सोमवार (9 अक्टूबर) को चंद्रबाबू नायडू की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद अब मामले में टीडीपी ने केंद्र से हस्तक्षेप करने को कहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद टीडीपी महासचिव ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की और उन्हें आंध्र प्रदेश में YSRCP सरकार द्वारा राज्य मशीनरी के जबरदस्त दुरुपयोग, एन सी नायडू के खिलाफ शासन के प्रतिशोध की स्थिति से अवगत कराया। वे जेल में बंद हैं जहां उनकी जान को खतरा है।"

दरअसल, आंध्र प्रदेश की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 11 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। एनसी नायडू की गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई जब टीपी अगले साल होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटने में प्लान बना रही थी। जिसके लेकर अब टीडीपी वाईएसआरसी सरकार को निशाने पर ले रही है। वहीं दूसरी ओर टीडीपी प्रमुख की जमानत हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद पार्टी महासचिव नारा लोकेश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपने पिता की जान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

वाईएसआर कांग्रेस की चिंता बढ़ी
टीडीपी महासचिव की गृहमंत्री शाह से मुलाकात के बाद वाईएसआरसी की चिंताएं बढ़ गई हैं। नारा लोकेश और अमित शाह की मीटिंग के दौरान आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पुरंदेश्वरी और तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष किशन रेड्डी भी मौजूद थे। दावा किया जा रहा है अगर बीजेपी मामल में टीडीपी के साथ खड़ी हो जाती है तो स्थिति अलग होगी। वाईएसआर कांग्रेस को टेंशन इस बात की है कि कहीं मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्र सरकार चंद्रबाबू नायडू को जेल से बाहर ना निकलवा दे। ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि वाईएसआरसी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी पर चंद्रबाबू की सहयोगी होने की आशंका है। हालांकि इससे पहले सीएम जगन मोहन रेड्डी भी भी केंद्रीय गृहमंत्री ने मुलाकात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+