Video: पिज्जा को देखकर पहली बार देसी नानी ने घूरा, फिर टेस्ट किया तो ऐसा था रिएक्शन
नई दिल्ली, 09 नवंबर: सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार है। लोग भी वीडियो को देखना पसंद करते हैं। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट पर एक देसी नानी का पहली बार पिज्जा खाने का वीडियो जमकर तैर रहा है। नानी ने जब पहली बार पिज्जा ट्राई किया और उसके बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों को काफी भा रहा है। यूजर नानी के रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नाती ने बनाया नानी का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देसी नानी को पहली दफा पिज्जा खाने का ट्राई करतीं हुईं दिखाई दे रही हैं। वीडियो को उनके नाती ग्रीस भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो खुद वीडियो कंटेंट क्रिएटर हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी नानी का पहली बार पिज्जा खाने के बाद का रिएक्शन दिखाया है।

दादी का रिएक्शन हुआ वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेड पर रखे पिज्जा में से एक पीस को उठाकर पास में बैठी नानी को दिया गया है, जिसके बाद पिज्जा के पीस को बड़े ही ध्यान से देखने के बाद नानी उसका एक बाइट लेती हैं, और फिर एक-दो बार चबाने के बाद जोर के हंसती हुईं नजर आ रही है।

54 हजार से ज्यादा मिले लाइक
वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 54 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं, जबकि इंस्टाग्राम रील पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं। वीडियो के कैप्शन में ग्रीस भट्ट ने लिखा 'नानी जी पहली बार पिज्जा खाया'।

यूजर बोले-सब्जी वाली रोटी
वहीं इस वीडियो के कैप्शन में लोग नानी को बहुत प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा 'प्यारा.. नानी जी लव यू। दूसरे यूजर ने लिखा 'नानी जी को टेस्टी नहीं लगा पिज्जा। तीसरे यूजर ने देसी स्टाइल में लिखा- सब्जी वाली रोटी। आप भी देखिए देसी नानी के पिज्जा खाने का वीडियो...(खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications