75 का वार नजमा हेपतुल्ला को छोड़नी पड़ी कुर्सी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा मल्लिकार्जुन सिद्धेश्वर ने भी मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

Najma Heptullah and GM Siddeshwara resigns from their ministry

वहीं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कद में बढ़ोत्तरी हुई है और उन्हें इस मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को भारी उद्योग व पब्लिक इंटरप्राइजेस का जिम्मा सौंपा गया है।

बाबुल सुप्रियो इससे पहले शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थे, इसके अलावा उनके पास हाउसिंग एंड अर्बन पॉवर्टी का भी जिम्मा था। आपको बता दें कि नजमा हेपतुल्ला और सिद्धेश्वर का इस्तीफा पीएम मोदी के कैबिनेट में फेरबदल के एक हफ्ते बाद आया है।

खबरों की मानें तो दोनों ही मंत्री 75 वर्ष की आयु को पार कर चुके थे जिसके चलते उनसे मंत्री पद से इस्तीफ देने को कहा गया था। इनके अलावा भी कई मंत्री जोकि अन्य भाजपा शासित प्रदेश में थे ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+