कौन हैं दिल्ली के उपराज्यपाल जंग, आइये जाने उनके बारे में 10 खास बातें
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग के बीच इन दिनों जंग छिड़ी हुई हैं। हालांकि सबको केजरीवाल के बारे में तो बहुत कुछ पता है, पर जंग साहब के बारे में कम ही लोग जानते हैं।

उनका बहुत ही बहु आयामी व्यक्तित्व है। आइये जाने उनके बारे में 10 खास बातें।
- वे खाटी दिल्ली वाले हैं। उनकी शिक्षा दिल्ली के एलिट सेंट कोलंबस स्कूल और सेंट स्टीफंस कालेज में हुई।
- जंग 1973 बैच के आईएएस अफसर हैं। उनका कैडर मध्य प्रदेश था।
- वे पेट्रोलियम सचिव भी रहे। उन्होंने इस पद पर रहते हुए सरकारी नौकरी को छोड़ा था।
- वे एशियन डवलपमेंट बैक से भी जुड़े रहे।
- वे 2009 में जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर बने।
- जंग साहब 2013 में दिल्ली के उप राज्यपाल बने।
- जंग साहब को उर्दू शेरो -शायरी का बहुत शौक है। वे साहिर लुधियानवी और फिराक गोरखपुरी को बहुत पसंद करते हैं।
- वे नाटकों में भी दिलचस्पी लेते हैं।
- उन्होंने हिन्दू धर्म का भी गहन अध्ययन किया है।
- वे क्रिकेट खेलना-देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications