चंद्रबाबू नायडू ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बनेगा

गौरतलब है कि टीडीपी एनडीए की पूर्व सहयोगी पार्टी भी है। नायडू ने उम्मीद जताई है कि मोदी के पीएम बनने के बाद देश अमेरिका, चीन जैसे विकसित देशों की सूची में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि वह हर कदम पर देश के विकास में मोदी का समर्थन करने के लिए पूरी तहर से तैयार हैं। चंद्रबाबू ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई नेताओं को देखा है, लेकिन जो उर्जा नरेंद्र मोदी में है वह इससे पहले उन्होंने किसी नेता में नहीं देखी।
इस मौके पर नायडू यूपीए सरकार की कारगुजारियों का भी जिक्र करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने देश को बर्बाद करके रख दिया है। देश के लोगों को मोदी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की सरकार से तंग आ चुकी थी, जिसके बाद उसने लोकसभा चुनाव में उन्हें इसकी सजा दे दी। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के बाद जब दोबारा देश में लोकसभा चुनाव होंगे तो फिर मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश में होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद भी मोदी ही देश की कमान संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications