मायके चली गई पत्नी तो साली से किया झगड़ा, फिर चाकू लेकर एक माह के भतीजे को...
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में हुई एक घटना ने सबको झकझोरकर रख दिया। दरअसल यहां एक शख्स ने एक महीने के बच्चे की हत्या कर दी। आरोपी 41 साल के गणेश बोरकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के अपनी पत्नी से लगातार झगड़े होते थे। ऐसे में भड़ककर पत्नी मायके चली गई थी। इसपर गणेश भड़क गया और सोमवार को पत्नी के मायके पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी।

साली से हुई कहा सुनी तो भतीजे को चाकू घोंपा
गणेश को जब उसकी पत्नी मायके में नहीं मिली तो उसने उसकी छोटी बहन रूपाली से इस बारे में पूछा कि वो लोग उसकी पत्नी के वापस ससुराल क्यों नहीं भेजते। दोनों के बीच बहस गरम हो गई। गुस्से में गणेश ने रूपाली के 1 माह के बेटे को चाकू मार दिया। उस वह बिस्तर पर सो रहा था। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोट आई है। बच्चे को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रूपाली की शिकायत पर गणेश को गिरफ्तार किया गया।

अवैध संबंधों के चलते ली पत्नी की जान
बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपनी गर्दन चाकू से काट ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने कबूला कि उसे शक था कि उसके पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं जिसके चलत उसने ये कदम उठाया।

मां ने ली अपने ही 8 माह के बच्चे की जान
उधर आज ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 11 अगस्त को एक 8 महीने का बच्चा लपता हो गया था, जिसका शव 21 अगस्त को घर के पीछे से ही बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में पुलिस बच्चे की मां को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि ऐसा उसने अपने जेठानी को फंसाने के लिए किया।
यह भी पढ़ें- बिजनौर: छात्रा को अर्धनग्न कर बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR












Click it and Unblock the Notifications