बिजनौर: छात्रा को अर्धनग्न कर बनाया वीडियो, वायरल होने के बाद चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दरअसल, बिजनौर जनपद के नहटौर थाना क्षेत्र में पशुओं के लिए जंगल से चारा लेने गई छात्रा को गांव के ही तीन किशोरों ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पकड़ लिया और अर्धनग्न करके एक वीडियो क्लिप भी बना डाली। एक किशोर ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बता दें कि मामला चार माह पुराना है।

छात्रा का बनाया वीडियो

छात्रा का बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जाता है कि घर में अकेले एक किशोरी थी, जो कक्षा 11 की छात्रा है। परिजनों की गैर मौजूदगी में छात्रा जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने चली गई। आरोप है कि गांव के तीन किशोरों ने पास के ही गांव के एक अन्य किशोर के साथ मिलकर गन्ने के खेत में छात्रा को पकड़ लिया और अर्धनग्न कर एक वीडियो क्लिप बना डाली।

इस मामले में हुई पंचायत

इस मामले में हुई पंचायत

दो दिन पूर्व चार किशोरों में से एक किशोर ने यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर किशोरों के परिजनों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन मामले को दबाने का प्रयास किया गया। वहीं, इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई। इसमें किशोर ने छात्रा से शादी करने का प्रस्ताव भी रखा, लेकिन छात्रा ने साफ इंकार कर दिया। छात्रा के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने चारों किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसके बाद से चारों किशोर फरार हो गए।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि यह चार महीने पुराना मामला है। वीडियो अभी वायरल हुई। इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+