नगमा मेरी बेटी जैसी है, छेड़खानी और किस करने का कोई सवाल ही नहीं उठता: गजराज

उनका कहना है कि वह नगमा को कान में यह बता रहे थे कि चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर उसे किसी और से माल्यापर्ण न करा कर खुद करना चाहिए। उनका कहना है कि लोगों ने पता नहीं इसका कैसे गलत अर्थ निकाल लिया। वे इस बात से आहत भी नजर आए और कहा कि आज तक उनके चरित्र पर कभी किसी ने कोई उंगली नहीं उठाई है। वहीं, कांग्रेस की प्रत्याशी नगमा का कहना है कि गजराज सिंह उनकी पार्टी के सम्मानित विधायक हैं।
पढ़ें- मोदी को क्यों डरना चाहिये मुख्तार अंसारी से
जिस दौरान वे मेरे कान में बात कर रहे थे, उस समय मैंने उनका हाथ दूसरे कान के पास से हटाया था। हो सकता है कि इससे कुछ लोगों को कोई गलतफहमी हो गई हो और उन्होंने मामलों को तूल देने की कोशिश की हो। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान नगमा जब गाड़ी से उतरकर चौधरी चरण की सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए बढ़ी तो उसी दौरान विधायक गजराज सिंह ने नगमा के मुंह पर हाथ लगाकर कान में कुछ कहा। तभी अचानक नगमा ने गजराज सिंह का हाथ झटक दिया। नगमा के साथ हुई यह घटना पूरे शहरे में चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications