सांसद के दामाद के पास मिला नाटकीय अंदाज में लापता हुआ 3.5 करोड़ रुपए, गिरफ्तार
यकर विभाग की छानबीन में पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ कारोबारियों ने झिमोमी को ये पैसे दिए थे। इन कारोबारियों में गुड़गांव स्थित एक प्रिंटिंग और पैकेजिंग कंपनी के मालिक भी शामिल हैं।
नई दिल्ली। चार्टर्ड प्लेन से हरियाणा के हिसार से नागालैंड के दिमापुर पहुंचा 3.5 करोड़ रुपए (500 और 1000 के पुराने नोट) जिस नाटकीय अंदाज में लापता हुए थे, बुधवार को उतने ही नाटकीय अंदाज में मिल भी गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि यह कैश सीआईएसएफ अधिकारियों द्वारा जब्त किया गया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बरामद किया गया पैसा पहले आयकर विभाग को दिया गया फिर आयकर विभाग द्वारा उसके दावेदार अनंतो जिमोमी को दे दिया गया।

जिमोमी को हिरासत में लिया गया है। वह लोकसभा सांसद नेफिउ रिओ के दामाद हैं। रिओ केंद्र में बीजेपी सरकार के समर्थक हैं। दिल्ली में बैठे आयकर विभाग और इंटेलिजेंस अधिकारियों को लगा कि नागालैंड के चार्टर्ड प्लेन से बरामद 3.5 करोड़ रुपये की रकम बड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है।
आयकर विभाग की छानबीन में पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ कारोबारियों ने झिमोमी को ये पैसे दिए थे। इन कारोबारियों में गुड़गांव स्थित एक प्रिंटिंग और पैकेजिंग कंपनी के मालिक भी शामिल हैं। झामोमी ने हिसार के छोटे एयरफील्ड की साधारण सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाते हुए एक चार्टेड विमान से बंद किए गए 500 और 1000 के नोटों में कम से कम 11 करोड़ रुपये दीमापुर पहुंचाए।
इन पैसों को झिमोमी ने अपने बैंक खातों में जमा कराया। माना जा रहा है कि झिमोमी सभी कारोबारियों को आरटीजीएस के माध्यम से उनके पैसे लौटा रहा था। आयकर विभाग को पता चला है कि झिमोमी ने कथित तौर पर अपने दिमापुर स्थित एक्सिस बैंक के खाते में पहले भी सात करोड़ रुपये जमा कराए थे।












Click it and Unblock the Notifications