छोटी आंखों पर दिए बयान से चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री ने अब दिखाया जबरदस्त डांस, बोले- मैं नाच भी सकता हूं

इंफाल, 02 अगस्त। नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलांग हाल ही में अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में थे। जिस तरह से उन्होंने अपनी आंखों को लेकर मजाक किया था और कैसे दिल्ली के लोग पूर्वोत्तर भारत के लोगों को देखते हैं उसका हास्यास्पद अंदाज में बताया था। तेनजेम ने कहा था कि मेरी आंखें छोटी हैं लेकिन देख मैं पूरा सकता हूं। इसका फायदा यह है कि किसी कार्यक्रम में मैं सो भी रहा हूं तो लोगों को पता नहीं चलता है। तेमजेम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार कुछ अलग अंदाज के चलते तेनजेम सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Recommended Video

    Nagaland Minister Temjen Imna Along का सुनिए वो पूरा भाषण जो हो रहा वायरल | वनइंडिया हिंदी *News
    जमकर थिरके तेमजेम

    जमकर थिरके तेमजेम

    तेमजेम इमना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे देखा जा सकता है कि वह एक कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेमजेम स्थानीय लोगों के सुंग्रेमॉन्ग त्योहार में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं और वह स्ठानीय लोगों के ग्रुप के साथ डांस कर रहे हैं, मस्ती कर रहे हैं।

    देखिए मैं डांस भी कर सकता हूं

    देखिए मैं डांस भी कर सकता हूं

    सुंग्रेमॉन्ग फसल की कटाई से पहले आयोजित किया जाने वाला त्योहार है, इसे एओ नागा लोग मनाते हैं। इस त्योहार को मनाने के लिए खुद तेनजेम भी स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे थे। वीडियो को साझा करते हुए तेमजेम ने लिखा, देखिए मैं डांस भी कर सकता हूं। उन्होंने लिखा नागालैंड घूमने आइए, देखिए यहां के लोग किस तरह की संस्कृति में रहते हैं, साथ मिलकर डांस करते हैं।

    लोग कर रहे हैं तारीफ

    तेमजेम के डांस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या मैं आपके साथ यह डांस कर सकती हूं। आप जबरदस्त हैं, काश ऐसा होता कि दुनिया में आपके जैसे और लोग होते। एक दूसरे यूजर ने लिखा, हर गुजरते दिन के साथ आप अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, आप भारतीय राजनीति में सबसे वांछित अविवाहित हैं। देखते हैं आप अपने अगले किस कदम से हमे चौंकाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+