विवाद में चली गई मुख्यमंत्री की कुर्सी, टीआर जेलियांग ने दिया इस्तीफा
नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट ने लोकसभा सांसद नेफियू रियो को अपने पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया।
नई दिल्ली। नागालैंड में चल रहे विवाद ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छीन ली। नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले सत्तारूढ़ नागा पीपुल्स फ्रंट ने लोकसभा सांसद नेफियू रियो को अपने पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया।

नेफियू को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद जेलियांग की विदाई लगभग तय मानी जा रही थी। 50 विधायकों और निर्दलीयों के हस्ताक्षर वाले पत्र सामने आने के बाद जेलियांग के इस्तीफे की बात साफ हो गई थी। आपकतो बता दें नागालैंड के 60 विधायकों वाली विधानसबा में कोई भी विपक्ष में नहीं है। यहां डेमोक्रेटिक अलाइंस ऑफ नागालैंड के गठबंधन में 49 एनपीएफ, 4 बीजेपी और सात निर्दलीय विधायक हैं।
जेलियांग के इस्तीफे के बाद सोमवार को एनपीएफ नागालैंड पीपुल्स फ्रंट की आपातकाल बैठक बुलाई गई है, जहां सहमति से नया नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि नागालैंड पीपल्स फ्रंट के 40 विधायक मुख्यमंत्री जेलियांग के विरोध में काजिरंगा नेशनल पार्क के एक रिसॉर्ट में रहने के लिए चले गए थे।












Click it and Unblock the Notifications