Nagaland by-election Tapi assembly seat: तापी विधानसभा सीट उपचुनाव में किसने मारी बाजी, ये रहा चुनाव का परिणाम
Nagaland by-election Tapi assembly seat: नागालैंड में तापी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने जीत हासिल की है। एनडीपीपी के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक 5333 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं।

इस सीट पर सत्तारूढ़ एनडीपीपी के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक और कांग्रेस उम्मीदवार वांगलेम कोन्याक उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। वांगपांग कोन्याक को 10053, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार वांगलेम कोन्याक को 4720 मत प्राप्त हुए। इस तरह वांगपांग कोन्याक 5333 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं।
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के विधायक नोके वांगनाओ का 28 अगस्त का निधन होने के बाद तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। नागालैंड के मोन जिले की तापी विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां 2018 में एनडीपीपी और 2013 में एनपीएफ से नोक वांगनाओ ने चुनाव जीता। 2008 में कांग्रेस के लांफा चुनाव जीते।












Click it and Unblock the Notifications