नागालैंड में वोटिंग संपन्न, शाम 4 बजे तक कुल 75 फीसदी मतदान
कोहिमा। नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गई है। नागालैंड में वोटरों ने जमकर वोटिंग की है। प्रदेश में शाम 4 बजे तक कुल 75 फीसदी मतदान हुआ है। प्रदेश में अगली सरकार किसकी होगी इसका फैसला आज नागालैंड की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके कर दिया है। अब सभी को नतीजों का इंतजार है। 3 मार्च को वोटों की गिनती होगी, तभी पता चलेगा कि प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी। नागालैंड में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ,जो कि शाम चार बजे तक चला।

LIVE Feed
नागालैंड में भाजपा को नीफियू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ मिलकर राज्य में सत्ता का सुख लेना चाहेगी। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए है तो वहीं भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वर्ष 1963 में नागालैंड के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिए लेकिन वह इस चुनाव में भाजपा से दो सीटें कम 18 सीटों पर लड़ रही है।
नागालैंड विधानसभा चुनाव में इस बार 11,91,513 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 6,01,707 पुरूष मतदाता हैं, वहीं 5,89,806 महिला मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं की संख्या 5,925 है। इस समय नागालैंड में डेमोक्रेटिक अलाइंस ऑफ नागालैंड (डीएएन) नाम का एक गठबंधन है, जिसकी सबसे बड़ी पार्टी 'नागा पीपल्स फ्रंट' है। टीआर जीलियांग नागालैंड के सीएम हैं।












Click it and Unblock the Notifications