Nagaland Election 2023: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 60 में से 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नागालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यहां बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी एनडीपीपी के साथ मिलकर सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा।

Nagaland Assembly election 2023: नागालैंड में चुनावों की तैयारियों तेज हो गई है। यहां 27 फरवरी को मतदान होगा, जबकि चुनावों के परिणाम दो मार्च आएंगे। ऐसे में बीजेपी ने 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही बीजेपी
नागालैंड में बीजेपी अपने सहयोगी दल एनडीपीपी के साथ मिलकर सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 60 में से 20 सीटों पर बीजेपी और 40 सीटों पर सहयोगी एनडीपीपी अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में गुरुवार को बीजेपी ने अपने सभी 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
BJP Central Election Committee approved the names of the candidates for the ensuing General Elections to the legislative assembly of Nagaland. pic.twitter.com/iWKfagtsW8
— BJP (@BJP4India) February 2, 2023
सोशल मीडिया पर छोटी आंख वाला बयान देकर वायरल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग को पार्टी ने अलोंगटकी विधानसभा से मैदान में उतारा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि केंद्रीय कमिटी की बैठक में तय हुआ है कि 2023 के नागालैंड विधानसभा चुनाव भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन में 40:20 के अनुपात में सीट बंटवारे के फॉर्मूला के साथ लड़ा जाएगा।
वहीं नागालैंड चुनाव को लेकर बीजेपी ने कहा कि हम नागालैंड की 60 में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी सीटें हमारे गठबंधन सहयोगी एनडीपीपी को दी गई हैं। हम मेघालय की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी टैगलाइन है 'एम पावर मेघालय' यानी मोदी के दम पर मेघालय और वहां डबल इंजन की सरकार बनेगी।
एक महीने में तीन राज्यों के चुनाव
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी, जिसके तहत नागालैंड की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। ऐसे ही मेघालय में भी 27 फरवरी को चुनाव होंगे, जबकि त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी को होंगे। तीनों राज्य के परिणाम 2 मार्च को घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications