मणिपुर: कुकी आतंकवादियों ने नागा ड्राइवर का किया अपहरण, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

नई दिल्ली। मणिपुर के मोटबंग इलाके में कुकी आतंकवादियों द्वारा एक नागा ड्राईवर के अपहरण के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। ड्राईवर के अपहरण से नाराज लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियो ने राजमार्ग पर भी जाम कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपह्रत ड्राईवर का नाम ए. अधाको है।

मणिपुर: कुकी आंतकवादियों ने नागा ड्राईवर को किया किडनैप, इलाके में सांप्रदायिक तनाव

पुलिस ने बताया कि ए. अधाको गुरुवार को ट्रक लेकर जा रहा था कि मोटबंग इलाके में कुछ संदिग्ध कुकी आतंकवादियो ने उसका ट्रक रुकवाया और उसका अपहरण कर लिया। मोटबंग, मणिपुर के सेनापति जिले में आता है। यह जिला कुकी बहुसंख्यक वाला शहर है। आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए जाने के सड़कों पर उतरे निवासियों का कहना है कि जब तक ए. अधाको अपहरण से वापस नहीं आएगा तब तक वो विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।

बता दें कि कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए) मणिपुर का एक विद्रोही संगठन है। इस अपहरण के पीछे इसी संगठन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मोटबंग में अपहरण के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सैकडों ट्रक, बस और निजी वाहन फिलहाल राजमार्ग पर फंसे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+