'हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे...', नफे सिंह राठी के बेटे ने क्यों कहा ऐसा? हत्याकांड में आया नया मोड़
Nafe Singh Rathee Death: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की हरियाणा इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी की रविवार (25 फरवरी) को झज्जर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनपर 50 राउंड गोलियां फायरिंग की गई थी।
अब इस मामले को लेकर राज्य विधानसभा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच CBI से कराई जाएगी। इस हत्याकांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नफे सिंह राठी के बेटे ने कहा- हम पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे!
नफे सिंह राठी के बेटे जितेंद्र राठी ने कहा है कि, 'जब तक मेरे पिताजी के हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, हमारे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक, हम अंतिम संस्कार और पोस्टमार्टम नहीं करेंगे।'
जितेंद्र राठी का कहना है कि, 'हम पुलिस और प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हैं। मेरे पिता 5 साल से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। सीआईडी से लगातार इनपुट मिल रहे थे...मेरे पिता सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाते रहे और यही कारण है कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई...मैं चाहता था कि वे (राजनीतिक दल) मेरे पिता की मृत्यु से पहले हमारा समर्थन करें...।''
अभय चौटाला बोले- आरोपी को फौरन गिरफ्तार किए जाएं
अभय चौटाला ने पार्टी अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर कहा, "जिन लोगों के खिलाफ परिवार की तरफ से FIR दर्ज कराई गई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। हमें हरियाणा पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। ये राजनीतिक हत्या है...मामले की जांच CBI द्वारा किसी सिटिंग जज की निगरानी में की जाए।"
इस मामले में किस-किस पर दर्ज की गई FIR?
नफे सिंह राठी की हत्या केस में एफआईआर में भाजपा नेता और पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी और राहुल नाम के 4 लोगों के नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications