कर्नाटक में नड्डा ने 'विजय संकल्प यात्रा' की शुरुआत, भाजपा के लिए मांगे वोट, बोले- हमने SC/ST आरक्षण बढ़ाया
जेपी नड्डा ने भाजपा की 'विजय संकल्प यात्रा' की शुरुआत बुधवार को कर दी है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा अगर कर्नाटक का विकास चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तरीखों की घोषणा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई लेकिन उससे पहले कर्नाटक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार अभियान में तेजी लाने के लिए राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से भाजपा की 'विजय संकल्प यात्रा' की शुरुआत बुधवार को कर दी है। कर्नाटक के चामराजनगर पहुंचे नड्डा चुनाव प्रवार के लिए भाजपा के नेताओं के विशेष रथ को रवाना किया। इसके साथ ही नड्डा ने वोटरों को संबांधित करते हुए कहा हमारी सरकार ने एससी/एसटी आरक्षण में बढ़ोत्तरी की है।
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विजय संकल्प यात्रा के रथों को किया रवाना
नड्डा ने बुधवार को आदिवासी समुदायों तक पहुंचने के लिए चामराजनजगर में 'विजय संकल्प यात्रा' के पहले चरण की शुरुआत की और कर्नाटक में पार्टी की सत्ता में वापसी का भरोसा जताया! भाजपा के केंद्रीय नेताओं द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहनों या "रथों" में चुनावी राज्य भर में चार अलग-अलग दिशाओं से यात्रा शुरू की। माले महादेश्वरा हिल्स का दौरा करने वाले जेपी नड्डा ने माले महादेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद यात्रा की शुरुआत की।
नड्डा बोले- हमारी सरकार में बढ़ाया गया एससी/एसटी आरक्षण
जेपी नड्डा ने विजय रथ यात्रा को रवाना करने के समय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकर ने अनुसूचित जाति का आरक्षण 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचिज जनजाति में आरक्षण बढ़ाए जाने के बारे में बताते हुए जेपी नड्डा ने कहा हमारी भाजपा सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय उपलब्ध कराए गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में युवाओं, किसानों और महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। मैं आप सभी से कर्नाटक के विकास के लिए भाजपा को वोट देने का अनुरोध करता हूं।
दोहराया संकल्प- सबका-विकास-सबका-विश्वास-सबका-प्रयास
सोलिगा आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, "विजया संकल्प यात्रा एक शुभ स्थान से शुरू हुई और भगवान की कृपा से, मुझे विश्वास है कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। जेपी नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और उन्होंने देश के राजनीतिक आयाम को "जातिवाद, वोट बैंक और वंशवाद की राजनीति" से बदलकर 'सबका-साथ' के एक मोटो के साथ सभी को एक साथ ले लिया है। सबका-विकास-सबका-विश्वास-सबका-प्रयास।
आदिवासी वोटरों को साधने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का दिया उदाहरण
नड्डा ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों विशेषकर गरीबों और दलितों के विकास के लिए काम किया है। मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य विद्यालय स्थापित करने और आदिवासी समुदाय की बेहतरी के लिए अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बात करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के तहत आदिवासी बजट में 190 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनजातीय अनुसंधान केंद्र खोलना शामिल है।
सीएम बोम्मई और येदियुरप्पा भी रहे मौजूद
नड्डा के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य बी एस येदियुरप्पा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील समेत भाजपा के अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री और गृह मंत्री इन तारीखों में विजय यात्रा को करेंगे रवाना
गौरलतब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो मार्च को बेलगावी जिले के नंदागढ़ से यात्रा को रवाना करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन मार्च को तीसरी और चौथी यात्रा की शुरुआत बीदर जिले के बसवकल्याण से और देवनहल्ली के अवाथी से करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications