वाईएस जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली। टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को वाईएस जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण से पहले टीडीपी का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा। हालांकि ये मुलाकात किस विषय को लेकर है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

N Chandrababu Naidu to not attend swearing-in ceremony of YS Jaganmohan Reddy tomorrow

बता दें कि विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद अब जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश नए मुख्यमंत्री के रूप में 30 मई को शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीट जीतकर प्रचंड जनादेश हासिल किया है। जीत के बाद जगनमोहन रेड्डी ने एन चंद्रबाबू नायडू को 30 मई को विजयवाड़ा में होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था।

बता दें कि इस बार 175 सीटों वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 151 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि सत्ता में काबिज एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के खाते में मात्र 23 सीट आए हैं। जबकि जनसेना पार्टी को एक सीट पर जीत दर्ज मिली है। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले जगनमोहन रेड्डी बुधवार को तिरुमला के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पहुंचकर प्रार्थना की।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब आंध्र प्रदेश में किसी सीएम का बेटा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। जगनमोहन रेड्डी की पहचान नेता के तौर पर तो है ही साथ में वो बिजनेसमैन भी हैं। जगनमोहन रेड्डी के पिता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की साल 2009 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश मौत हो गई। इसके बाद पिता के राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जगन रेड्डी ने ली और अब सीएम बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में पहली बार एक सीएम के बेटे बनेंगे मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं वो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+