पहले पति से तलाक लेने के बाद 4 साल तक कहां रही हसीन जहां, जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली। अपने पति और क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध और घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद से ही हसीन जहां सुर्खियों में है। हसीन जहां ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके और शमी के बीच में बात अब काफी आगे निकल गई है और उन्हें नहीं पता कि अब उन दोनों में सुलह कैसे होगी। इस बीच साल जून 2014 में शमी से शादी करने वाली हसीन जहां के बारे में कई नए बाते सामने आई हैं।

मोहम्मद शमी से नहीं हुआ था हसीन जहां को पहला प्यार
जी हां, मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच में लव मैरिज शादी जरूर हुई थी लेकिन हसीन जहां को इससे पहले भी एक शख्स से प्यार हो चुका था और उस शख्स का नाम था, शेख सैफुद्दीन। हसीन जहां को शेख सैफुद्दीन से स्कूल के समय में ही प्यार हो गया था और बाद में इन दोनों ने साल 2002 में लव मैरिज शादी भी की। इस शादी से हसीन जहां को दो बेटियां भी हैं।

41 साल है हसीन जहां की उम्र
हसीन जहां के सुर्खियों में आने के बाद उनके पहले शेख सैफुद्दीन ही शनिवार को मीडिया के सामने आए। सैफुद्दीन ने बताया कि उन्हें हसीन जहां से पहली नजर में ही प्यार हो गया था जिसके बाद उन्होंने उसे शादी के लिए प्रपोज किया था। सैफुद्दीन आज पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में परचून की दुकान चलाते हैं। सैफुद्दीन ने दावा किया कि हसीन जहां की उम्न इस वक्त लगभग 41 साल हैं। सैफुद्दीन ने बताया कि उनके और हसीन जहां के बीच में आज की तारीख में कोई संपर्क नहीं है लेकिन हसीन जहां अक्सर अपनी दोनों बेटियों से जरूर बाते करती हैं जो सैफूद्दीन के साथ ही बीरभूम में रहती हैं।

तलाक के 4 साल बाद की शमी से शादी
सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन जहां शुरू से ही काफी महत्वकांक्षी थीं जिसकी वजह से उनके और हसीन जहां के बीच में 2010 में तलाक हो गया। तलाक होने के बाद हसीन जहां अपने पहले पति का घर छोड़कर कोलकाता आ गई जहां उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाना शुरू कर दिया। जल्द ही हसीन जहां को छोटे-मोटे काम मिलने शुरू हो गए। इसी बीच हसीन जहां को कोलकाता नाइटराइडर्स से बतौर चीयरलीडर्स जुड़ने का मौका मिला जहां 2012 में उनकी मुलाकात मोहम्मद शमी से हुई। शमी से लगभग दो साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने जून 2014 में शादी कर ली।

शादी के 4 साल बाद आया भूचाल
दोनों के रिश्ते में पिछले हफ्ते उसवक्त भूचाल आया जब हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के दूसरी लड़कियों के साथ अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए। हसनी जहां ने आरोप लगाए कि शमी के एक पाकिस्तानी लड़की समेत तमाम लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। हसीन जहां ने इस मामले में कोलकाता पुलिस के सामने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। हालांकि मोहम्मद शमी अभी तक इन सभी आरोपों के इंकार करते हुए बीवी से सुलह की उम्मीद कर रहे हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications