मैसूर राजघराने के वंशज वोडेयार का निधन, कर्नाटक में शोक

अपनी दो बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिटी सेंटर में स्थित बैंगलोर पैलेस में रह रहे वोडेयार को अचेतावस्था में 2 बजे अस्पताल लाया गया था।
कुमार ने कहा, "चूंकि वोडेयार का दिल नहीं धड़क रहा था, इसलिए हमने उनके उपचार की व्यवस्था की, लकिन उनकी धड़कन फिर से शुरू नहीं हो सकी। उन्हें अस्पताल की कार्डियो इेकाई में भर्ती कराया गया था और कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया था। सभी प्रयास विफल रहने के बाद कार्डियो विभाग के प्रमुख रंगनाथ नायक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
गौरतलब है कि वोडेयार मैसूर से चार बार सांसद चुने गये थे। 1 दिसबंर को वोडेयार को KSCA के अध्यक्ष चुने गये थे। KSCA ने वोडेयार के निधन में शोक का ऐलान किया है। यही नहीं कर्नाटक में भी दो दिनो का वोडेयार के निधन पर शोक घोषित किया है। स्कूल-क़ालेज औऱ मार्केट भी बुधवार को बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications