Rohingya Crisis: शरणार्थियों को वापस लेने के लिए म्यांमार तैयार
नई दिल्ली। म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर आखिरकार म्यांमार की सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। रविवार को म्यांमार और बांग्लादेश के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में म्यांमार की सरकार ने शरणार्थियों को वापस बुलाने के लिए तैयार हो गई है। रोहिंग्या मुद्दे पर भारत, म्यांमार और बांग्लादेश के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। भारत ने बांग्लादेश के साथ सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में घुसपैठ के मुद्दे को उठाया गया। वहीं संयुक्त राष्ट्र का एक प्रतिनिधिमंडल भी म्यांमार और ढाका के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल रोहिंग्या मुद्दे पर समझौता कराने के लिए काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना कर रही है बड़ी तैयारी, आसान नहीं होगा पड़ोसी मुल्क के लिए

तैयार है म्यांमार
म्यांमार और बांग्लादेश के बीच बैठक के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री एएच महमूद अली ने कहा कि म्यांमार अपने हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने के लिए तैयार है। इससे पहले महमूद अली ने ढाका में म्यांमार के वरिष्ठ प्रतिनिधमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया था। म्यांमार के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस लेने का प्रस्ताव रखा। अली ने कहा कि यह मुलाकात काफी बेहतर माहौल में हुई है, म्यांमार शरणार्थियों को लेने के लिए तैयार हो गया है।

यूएन के प्रतिनिधि भी कर रहे हैं मध्यस्थता
मौजूदा स्थिति को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी मामलों के उप महासचिव मार्क लवरॉक और कार्यकारी निदेशक एंथनी लेक ढाका पहुंचे। दोनों ही रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को सुलझाने के लिए पहुंचे हैं। दोनों ही प्रतिनिधि तीन दिवसीय यात्रा के दौरान बांग्लादेश और म्यांमार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भारत-बांग्लादेश के बीच अहम बैठक आज
वहीं नई दिल्ली में भी भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की आज मुलाकात होगी, इस मुलाकात में मुख्य रूप से रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में घुसने से रोकने पर चर्चा होगी। साथ ही सीमा पार से जाली नोट, नशीले पदार्थ आदि की तस्करी पर रोक लगाने पर भी चर्चा होगी। इस मुलाकात में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के महानिदेशक मेजर जनरल अबुल हुसैन के नेतृत्व में 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। जबकि भारत की ओर से बीएसएफ प्रमुख केके शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। दोनों देशों के बीच महानिदेशक स्तर की यह 45वीं बैठक है, जोकि पांच अक्टूबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications