My Voice: कासिम बोलेगा तो बेनकाब हो जाएगा पाकिस्तान
श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल एक आंतकवादी को जिंदा गिरफ्तार किया गया है। इस मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गये हैं जबकि 11 जवान घायल हैं। आतंकियों ने तीन लोगों का अपहरण कर लिया था जिन्हें बीएसएफ ने छुड़ा लिया है। गिरफ्तार आतंकवादी का नाम उस्मान खान उर्फ कासिम है। कहा जा रहा है कि वह जम्मू कश्मीर में आतंकियों की नई खेप का हिस्सा है।

वैशाली ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बस सरकार को इन मामलों को गंभीरता से लेनी चाहिए और याकूब मेमन की तरफ समय नष्ट नहीं करना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी कासिम का पूरा कबूलनामा लिया जाए और फिर पाकिस्तान के सामने सबूत के तौर पर पेश कर आतंकवाद के खिलाफ शख्त आवाज उठायी जाए।
आपको बताते चलें कि शुरुआती पूछताछ में कासिम ने सिर्फ इतना कबूल किया है कि 6 दिन पहले पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर की सीमा में घुसा था। आमिर अजमल कसाब के बाद कासिम जिंदा पकड़े जाने वाला दूसरा आतंकवादी है। कसाब भी पाकिस्तान से ही था। इससे साफ है कि भारत में जितने भी आतंकी हमले हो रहे हैं, वो सीमा पार से प्रायोजित हैं।
Disclaimer: माई व्यॉयस में प्रकाशित ये विचार वनइंडिया के नहीं, बल्कि हमारे पाठक के हैं। यदि आप अपनी बात रखना चाहते हैं तो वनइंडिया को लिख भेजें [email protected] पर। सब्जेक्ट लाइन में My Voice जरूर लिखें। यदि आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है तो अपना मोबाईल नंबर ई-मेल करें, हम आपको कॉल करके आपके विचार लेकर प्रकाशित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications